Tuesday, February 19, 2019

लिखना है....

लिखना है,
बहुत कुछ लिखना है......

नॉकरी की अंतहीन कतारों का इंतजार
अस्पताल के बाहर तड़पता हुआ बीमार
धर्म शास्त्र के नाम पर ठग्गुओं का बाज़ार
आश्रमो की कालिख़ दरगाहों का दुराचार
देशप्रेम के नाम पर प्रायोजित राजनैतिक व्यापार
निहत्थों पर आतंकी हमलों का हाहाकार
सैनिकों की शहीदी, बंधे आदेशों के तार
पंचायत के फैसलों का तालिबानी आकार
दिशाहीन पीढ़ी जनता के छीनते अधिकार
नेत्रत्व करते चोर बदमाश घुस आए घर द्वार
जनता को पालतू बनाने का हो रहा कार्य
लिखना है...
बहुत कुछ लिखना है....

No comments: